चंपावत। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने क्वैराला घाटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मिरतोला में रामलीला मंच निर्माण के लिए दो लाख रुपये, अमकड़िया में अनुसूचित बस्ती के लिए रास्ता निर्माण, ग्वाड़ और पाली में पुल निर्माण, नदोला में होली प्रांगण निर्माण, फुटलिंग मंदिर सौंदर्यीकरण, स्यूली से बूढाखेत सड़क निर्माण की घोषण की।
इसके अलावा घाटी में एलोपैथिक अस्पताल खोलने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बीडीसी घनश्याम भट्ट, प्रधान जगदीश राम, खिलानंद भट्ट, मुकेश कलखुड़िया, उमेश जोशी, बसंत तड़ागी, राकेश रावत, नवीन तड़ागी, मनोज तड़ागी, प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।