चंपावत। जीआईसी सभागार में स्वच्छ भारत: विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी की भूमिका, संभावनाएं एवं चुनौतियों विषय पर जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के चारों ब्लाकों के आठ प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। संगोष्ठी में उदयन इंटरनेशन स्कूल के सार्थक राय ने बाजी मारी।
संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने किया। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी कई रोचक जानकारियां प्रदान की। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने छात्रों से स्वच्छता को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत ने विज्ञान संगोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता में जीआईसी पाटी की उदयन इंटरनेशनल स्कूल के अनिरुद्ध वर्मा दूसरा और पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बताया गया कि सार्थक और अनिरुद्ध अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक में जितेंद्र गिरि, डॉ.तनूजा बिष्ट, नरेश जोशी थे। । इस मौके पर मनोज जोशी ने बच्चों को प्रो. यशपाल के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई। इस मौके पर राजेंद्र गड़कोटी, प्रदीप जोशी, भुवन शंकर पांडेय, शंकर पांडेय, बीएन उपाध्याय उपस्थित रहे। संचालन जिला विज्ञान समन्वयक उमेद बिष्ट और ब्लाक समन्वयक नवीन चंद्र पंत ने किया।