पाटी (चंपावत)। पाटी विकासखंड के गूम गांव के कुलदीप भट्ट का एमबीबीएस में चयन हुआ है। भुवन चंद्र भट्ट और रेखा भट्ट के पुत्र कुलदीप बचपन की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर पाटी से हुई। बीसी जोशी सैनिक स्कूल पिथौरागढ़ से हाइस्कूल, भगत पब्लिक स्कूल कोटा राजस्थान से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। कुलदीप ने अपनी सफलता का श्रेय दादाजी केशव दत्त शास्त्री को दिया है। कुलदीप के चयन पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया, योगेश मेहता, व्यापार संघ अध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट, रबीश पचौली, डॉ. आभाष सिंह, फार्मेसिस्ट आनंद मौनी, बीईओ उदय प्रताप मिश्र, उप शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार एलएम तिवारी, हेल्प संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र राज लडवाल आदि ने बधाई दी है।