फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनानियों के उतराधिकारियों को मिलेगी कुटुंब पेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रथम पीढ़ी के पात्र उत्तराधिकारियों को कुटुंब पेंशन योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तहसीलों के अंतर्गत रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रथम पीढ़ी के आश्रितों को पेंशन की आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए दस्तावेज उपलब्ध कराने को संबंधित क्षेत्र के पटवारियों, लेखपाल के माध्यम से सूचित करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। उन्होंने कहा कि शासनादेशानुसार योजना का लाभ देने को कुटुंब पेंशन योजना के लिए संलग्न प्रारूप में अंकित सूचनाओं के अतिरिक्त आवेदक द्वारा कुटुंब पेंशन योजना के पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) की छायाप्रति भी उपलब्ध कराई जाए तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची भी संलग्न की जाए। उन्होंने कहा कि पेंशन योजना के पीपीओ के लिए पासपोर्ट साइज के नवीनतम दो फोटो, आधार नंबर, पैन नंबर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पीपीओ की छाया प्रति भी संलग्न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें