फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी बर्दाखान में शिक्षकों की तैनाती को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। बाराकोट विकासखंड के जीआईसी बर्दाखान में शिक्षकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बुधवार को शिक्षक अभिभावक संघ के नेतृत्व में अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत को ज्ञापन सौंपकर स्वीकृत पदों के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पीटीए अध्यक्ष भवान कालाकोटी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इससे पहले भी अभिभावकों की ओर से कई बाद शिक्षकों की तैनाती की गुहार उच्चाधिकारियों से लगाई जा चुकी है, लेकिन हर बार होने वाली नई नियुक्तियों और काउसंलिंग में बर्दाखान जीआईसी की उपेक्षा की जाती है। इस दौरान योगेश जोशी, रमेश जोशी, नवीन जोशी, मोहन सिंह अधिकारी, मोहन जोशी आदि अभिभावक मौजूद थे। सीईओ ने अभिभावकों को शीघ्र शिक्षकों की तैनाती का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन



जीआईसी बर्दाखान में स्वीकृत पद और तैनाती
प्रवक्ता पद-10, तैनाती-4 रिक्त-6
सहायक अध्यापक-8 तैनाती-6 रिक्त-2
मुख्य सहायक-1 तैनाती-0 रिक्त-1
कनिष्ठ सहायक-1 तैनाती-1-रिक्त-0
दफ्तरी-1 तैनाती-1 रिक्त 0
स्वच्छक-1 तैनाती-1-रिक्त 0
अनुसेवक-4 तैनाती-2 रिक्त-2
कुल पद-27 तैनाती-16 रिक्त-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें