फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिनों तक बंद रहेगी भारत नेपाल सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
नेपाल में दूसरे चरण के स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सोमवार से तीन दिनों तक भारत-नेपाल सीमा सील रहेगी। इस दौरान वाहन और भारत-नेपाल के नागरिक सीमा पर आवाजाही नहीं कर सकेंगे। केवल तीसरे मुल्क (थर्ड कंट्री) के पासपोर्ट धारक पर्यटकों को ही सीमा पर आवाजाही की छूट रहेगी।

नेपाल में प्रस्तावित चार राज्यों में 28 जून को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के तहत 26 जून की सुबह आठ बजे से 28 जून की शाम पांच बजे तक भारत-नेपाल सीमा को सील किया गया है। इस दौरान सीमा पर वाहन और लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। नेपाल प्रशासन द्वारा भारतीय प्रशासन से सीमा सील करने की मांग की गई थी। नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में भारतीय प्रशासन ने नेपाल प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। सीमा पर किसी अवांछनीय तत्व के नेपाल प्रवेश पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को खासा सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर रूप से बीमार या आपातकालीन स्थिति में आईडी देखकर सीमा खोली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमिग्रेशन चैकपोस्ट अधिकारी आरपी टम्टा ने बताया कि सीमा सील के दौरान थर्डकंट्री (भारत-नेपाल के लोगों को छोड़कर) के पर्यटक सीमा पार कर सकेंगे। एसपी आरसी राजगुरु ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सीमा सील के दौरान खास निगरानी के निर्देश दिए हैं। बताया कि विशेष परिस्थितियों को छोड़ शारदा बैराज गेट 26 जून की सुबह आठ बजे से 28 जून की शाम पांच बजे तक आमजन के लिए बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें