फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से मिले एक करोड़, मामूली राहत मिली

Wed, 16 May 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत एसबीआई में लाइन में लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को एक करोड़ रुपये मिलने से मामूली राहत मिली है। यह रकम एसबीआई की पिथौरागढ़ शाखा मंगलवार रात को यहां पहुंची।
विज्ञापन


एसबीआई चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक एनआर जौहरी ने बताया कि एक करोड़ रुपये की धनराशि में 10, 20 व 50 रुपये के नोट हैं। सौ के नोटों की संख्या बेहद कम है। इसके अलावा बैंक में 80 लाख रुपये की रेजगारी पहले से ही उपलब्ध है। लेकिन रकम को लेने से लोग इंकार कर रहे हैं।

पिथौरागढ़ से मिली एक करोड़ रुपये की धनराशि चार दिनों के लिए ही पर्याप्त है। बताया कि जमा और निकासी में भारी अंतर होने से भी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। उधर बीते कई दिनों से जिला मुख्यालय के सभी 14 एटीएम में नकदी नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट के ज्यादातर बैंकों में मांग के अनुरूप कैश नहीं मिलने से लोग खासे परेशान हैं। एटीएम में कैश नहीं होने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ रही है। शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार का कहना है कि कैश चेस्ट से एसबीआई को 30 लाख रुपये मिलने से लोगों को आंशिक राहत मिली। जिसमें 10 और 20 रुपये के नोट हैं। यहां बुधवार को सामान्य उपभोक्ताओं को 20 हजार रुपये तक का भुगतान किया गया। जबकि जरूरतमंद लोगों को एक लाख रुपये का भुगतान किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें