फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में कक्षा 10 ने कक्षा 11 को हराया 

Sat, 05 Nov 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
वॉलीबाल में कक्षा 10 ने कक्षा 11 को हराया  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ओकलेंड पब्लिक स्कूल में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में कक्षा 10 की टीम ने कक्षा 11 की टीम को पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य रमेश चंद्र पांडेय की देखरेख में आयोजित फाइनल मुकाबले में कक्षा 11 की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले सेट में कक्षा 10 की टीम को 25-10 से हराया।
विज्ञापन


दूसरे और तीसरे सेट में कक्षा 10 की टीम ने 25-20 और 25-19 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। निर्णायक भैरव दत्त जोशी और मनमोहन सिंह भंडारी रहे। विजेता टीम में सागर मेहता, अखिल राय, शिवांश ओली, सचिन देव, मानस जोशी, जयवर्धन साह और उपविजेता टीम में क्षितिज जोशी, अनुराग कालाकोटी, अनमोल कलौनी, कौशल बोहरा, पंकज जोशी और रिदम कनौजिया शामिल रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें