फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बढ़ावा दे रहे नंदानगर के युवा

Mon, 09 Nov 2026 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नंदानगर नारगी गांव की हरीश भारती की टीम कर रही है काम
40 से 45 हजार रुपये में होती है एक बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नंदानगर के युवा पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल और दमाऊं को फिर से जीवंत कर रहे हैं। शादी, समारोहों में अब डीजे के बजाय ढोल दमाऊं अपनी पहचान बना रहा है। नारगी गांव के हरीश भारती और उनकी टीम इस कला को नई पहचान दे रही है।
विज्ञापन

उनकी टीम में 19 से 26 साल के युवा शामिल हैं। सभी पढ़ाई के साथ-साथ इन वाद्य यंत्रों के संरक्षण में जुटे हैं और उन्हें कार्यक्रमों में ढोल दमाऊं बचाने के लिए अच्छी बुकिंग भी मिल रही है। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हरीश भारती ने बताया कि सभी युवा पिछले चार साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, दमाऊं और मशकबीन डीजे के शोर में खोते जा रहे थे। अब युवाओं के जुड़ने से इन्हें नई पहचान मिल रही है। उन्होंने बताया कि एक बुकिंग करीब 40 से 50 हजार रुपये में होती है। वहीं हरगांव के बुजुर्ग बागादास ने बताया कि कई पीढ़ियों से वे इस काम को कर रहे थे लेकिन युवाओं का इस ओर मोह कम था जिससे यह वाद्य यंत्र केवल बुजुर्गों के भरोसे चल रहे थे। अब युवाओं की ओर से इसे बढ़ावा दिया जा रहा है जो अच्छी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें