फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सिमली बेस के लिए समिति ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया यज्ञ

Mon, 09 Nov 2026 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

42 राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिमली बेस अस्पताल के शासनादेश की मांग के लिए बेस अस्पताल संघर्ष समिति का धरना सोमवार को 16वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी सहित अन्य 42 राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। साथ ही राज्य सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया गया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर घोषणा के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य हर्षवर्धन डिमरी और सिमली के प्रधान पंकज कुमार सहित कई नेताओं ने सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिमली महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल बनाने की बात कही थी लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किए गए हैं। संघर्ष समिति ने 14 नवंबर को उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। समिति के आह्वान पर लोग मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक का घेराव करेंगे। इस दौरान एसपी बहुगुणा, रविंद्र खंडूड़ी और दयाल सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें