फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के साथ युवकों का विवाद, धक्का-मुक्की हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के साथ कुछ युवकों का विवाद हो गया। युवकों ने गांव में खेल किट नहीं देने पर नाराजगी जताई थी, जिसे लेकर कुछ भाजपा कार्यकर्ता और युवकों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

बुधवार को बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट फरस्वाण फाट क्षेत्र के गांवों में सेवा सप्ताह कार्यक्रम से लौट रहे थे। विधायक हरमनी गांव के प्रतीक्षालय में कार्यकर्ताओं के साथ थे कि इसी दौरान वहां हरमनी गांव के कुछ युवक आ गए। उन्होंने खुद को युवक मंगल दल से जुड़ा बताया और गांव में खेल किट न देने पर आक्रोश जताया। इस दौरान युवकों की विधायक से तीखी बहस भी हुई। विधायक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट भी थे। बहस के दौरान विधायक कुर्सी से उठ गए। इतने में भाजपा के कार्यकर्ता बीच में आ गए और उनकी युवकों के साथ खूब धक्का मुक्की हुई। इसके बाद युवक वहां से चले गए। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रतीक्षालय में चार युवक आए थे और खुद को कांग्रेसी बता रहे थे। वह गांव के बच्चे हैं। हमने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें