फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले के उर्गम गांव की ग्राम प्रधान मिंकल देवी ने गांव में रह रहे दिल्ली निवासी एक युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान ने डीएम और महिला आयोग में इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने कहा कि दिल्ली निवासी एक युवक गांव में जमीन लीज पर लेकर करीब दो महीने से रह रहा है। वह अब यहां निर्माण करा रहा है और अब स्थायी निवास प्रमाणपत्र की मांग कर रहा है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर इसकी निंदा की और फिर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी सहित आस पास के ग्राम प्रधान और ग्रामीण शामिल थे। वहीं जोशीमठ के ग्रामीणों ने भी ग्राम प्रधान को धमकी देने वाले युवक को लेकर आक्रोश जताया। भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा कि दिल्ली निवासी युवक गांव की महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहा है। तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ ने कहा कि मामले की जांच के लिए नायब तहसीलदार को भेजा गया है। जांच में जो भी बात सामने आएगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें