गोपेश्वर। चमोली युवा कांग्रेस ने जनपद में मेरा वोट-मेरा अधिकार अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को नगर के एक विश्राम गृह में आयोजित बैठक में अभियान पर चर्चा हुई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूर्य पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम शामिल करने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष सूर्य पुरोहित ने कहा कि कई लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है और उन्हें दूसरे जगह के वार्डों में शामिल किया गया है।
ऐसे लोगों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। कहा कि सरकार की ओर से मतदाता सूची के साथ छेड़छाड़ करवाई जा रही है। इसका विरोध किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरु करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान, गढ़वाल प्रभारी विनीत प्रसाद भट्ट, अंशुल रावत, बदरीनाथ विधानसभा अध्यक्ष मयंक नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित सिंह, कन्हैया, तरुण, भरत आदि मौजूद रहे।