कर्णप्रयाग। एसजीआरआर जयकंडी में चल रही मिशन की अंतर विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन कबड्डी और खो खो प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी के सीनियर बालक वर्ग में एसजीआरआर कर्णप्रयाग ने रुद्रप्रयाग को हराया। जबकि खो-खो के सीनियर बालक वर्ग में एजसीआरआर नारायणबगड़ ने रुद्रप्रयाग को पराजित किया।
बुधवार को हुए खेलों में कबड्डी के जूनियर बालक वर्ग में कर्णप्रयाग की टीम ने आदिबदरी को, कबड्डी सीनियर व जूनियर बालिका वर्ग में भी कर्णप्रयाग की टीम ने आदिबदरी को हराया। खो-खो के जूनियर बालक वर्ग में कर्णप्रयाग ने आदिबदरी को, खो खो के सीनियर व जूनियर बालिका वर्ग में कर्णप्रयाग की टीम ने आदिबदरी की टीम को हराकर जीत दर्ज की। बुधवार को प्रतियोगिताओं में एसजीआरआर कर्णप्रयाग, गोपेश्वर, गैरसैण, आदिबदरी, रुद्रप्रयाग व नारायणबगड़ की टीमों के प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं को संपन्न करवाने में व्यायाम शिक्षक विपिन कुंवर, प्रशांत बर्त्वाल, मित्रानंद नौटियाल, दिनेश नेगी, नीलिमा पैलू, संदीप पुंडीर, सुमन कुमार, सोनाली बिष्ट आदि ने सहयोग किया।