फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में युवक की मौत, दो घायल

Thu, 04 Feb 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां बुधवार देर रात 12 बजे नृसिंह मंदिर के समीप एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होनेे से उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी जोशीमठ से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चांई गांव निवासी गिरधारी लाल, संतोष और जोगिंदर जोशीमठ से चांई गांव लौट रहे थे, तभी नृसिंह मंदिर के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे गिरधारी लाल (32) पुत्र सुरेश लाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि संतोष और जोगिंदर बुरी तरह घायल हो गए। संतोष ने घायलावस्था में ही किसी प्रकार मोबाइल से दुर्घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने थाना जोशीमठ को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी जोशीमठ भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बृहस्पतिवार सुबह घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें