बदरीनाथ। माणा गांव के पास सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक खाई में गिर गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उसे खाई से निकाला। युवक की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बुधवार को नरेंद्रजीत सिंह पुत्र गुलवंत सिंह (37) निवासी लुधियाना पंजाब हाल पता गुरुद्वारा गोविंदघाट माणा गांव गया था। यहां अलकनंदा नदी किनारे पहाड़ी पर चढ़कर नरेंद्रजीत सेल्फी ले रहा था कि उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को खाई से बाहर निकाला। बदरीनाथ स्थित अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। संवाद