फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग आध्यात्मिक जीवन पुष्ट करता है : प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बीएड के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित दो दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. स्वाति नेगी ने कहा योग हमारे भौतिक और आध्यात्मिक जीवन को पुष्ट करता है। जिससे व्यक्तित्व का विकास होता है। योग प्रशिक्षिका संगीता नेगी ने बताया कि दो दिन की कार्यशाला में कई योग के कई आसन बताए गए। कहा कि योग से शरीर के अंदर और बाहर दोनों स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनोज प्रसाद नौटियाल, डॉ. विधि ढ़ौंडियाल, साक्षी फोनियाल, अतुल, सुमित, अदिति, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें