फोटो
देवाल। लोहाजंग में आयोजित सांस्कृतिक एवं औद्योगिक पर्यटन विकास मेले में लोक जागृति संस्था, महिला मंगल दल वांक, कुलिंग, मुंदोली व बानुड़ी व जूनियर हाईस्कूल वांक, मुंदोली व ल्वाणी ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। जय मां दुर्गा भवानी, तेरी माया मां, बेड़ू पाको बारमासा, मुल मुल केकु हैसड़ छै तु, भलू लगदू भनुली तेरऊ माठू माठ हिटड़ हे, गढ़वाली व कुमाऊंनी लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। समारोह में मेला समिति की स्मारिका का विमोचन किया गया। दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भूपालराम टम्टा ने किया। मौके पर मेलाध्यक्ष इंद्रसिंह राणा, डीएस बर्तवाल, भुवन नौटियाल, मेहरवान सिंह, दुलीराम, रेखा बिष्ट मौजूद रहे।