फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: साइकिल से भारत यात्रा पर निकलीं नेपाल की यमुना पहुंचीं बदरीनाथ धाम

Mon, 27 Apr 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ पहुंची भारत भ्रमण पर निकली नेपाल की यमुना डकाल। संवाद 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। नेपाल की यमुना ढकाल साइकिल से दुनिया की यात्रा पर निकली हैं। वह फिलहाल भारत के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा कर रही हैं और इन दिनों साइकिल से बदरीनाथ धाम पहुंची हैं।
विज्ञापन

नेपाल के झाबुला जिले की रहने वाली यमुना ढकाल (35) ने अपनी साइकिल यात्रा गौतम बुद्ध के जन्म स्थली लुंबिनी से शुरू की। गोरखपुर के रास्ते वह भारत आईं। वह अयोध्या, दिल्ली, पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों में गईं और अब उत्तराखंड में साइकिल से यात्रा कर रही है। यमुना ने बताया कि वह विश्व शांति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल से यात्रा कर रही हैं। वह साइकिल से विश्व की यात्रा करना चाहती हैं लेकिन पाकिस्तान का वीजा नहीं मिलने से वह बदरीनाथ से केदारनाथ और यहां से होते हुए नेपाल वापस चली जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें