फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 11 छात्रों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

Fri, 28 Aug 2026 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। श्री बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर सिमली में ऋषितर्पणी का पर्व धूमधाम और वैदिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 11 मेधावी बटुकों (छात्रों) का विधि-विधान के साथ यज्ञोपवीत संस्कार किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमआर पुरोहित ने छात्रों से राष्ट्र निर्माण में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. पीके सेमवाल ने बटुकों को देव ऋण उतारने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का बोध कराया। यज्ञोपवीत का भव्य अनुष्ठान मुख्य आचार्य दिवाकर डिमरी के कुशल निर्देशन में हुआ। संस्कार के उपरांत छात्रों ने पारंपरिक परिधानों में न्यू डिम्मर क्षेत्र में भिक्षाटन किया। छात्रों के भवति भिक्षां देहि के स्वरों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। स्थानीय महिलाओं (कुलांगनाओं) ने छात्रों को फल, अन्न दान कर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान महाविद्यालय के आचार्य और प्रबंध समिति के सदस्य तथा पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें