फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जागरों से भैरवनाथ और नरसिंह देवता की पूजा की

Wed, 25 Jun 2025 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कपीरी पट्टी के किमोली गांव में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ की पूर्ण आहुति और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया। बुधवार प्रात: ब्रह्मगुरु बीरेंद्र सिंह भंडारी ने वैदिक मंत्रोच्चारों और जागरों से भगवान भैरवनाथ और नरसिंह देवता की पूजा की। देवी देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर राकेश नेगी, विजय नेगी, रणधीर नेगी, दर्शन नेगी, भजन सिंह नेगी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन



हरि अनंत हरि कथा अनंता...
कर्णप्रयाग। पौराणिक सिद्वपीठ बबलेश्वर महादेव मंदिर बगोली में आयोजित श्रीराम कथा के श्रवण के लिए आसपास के गांव से राम भक्त पहुंचे। कथा के छठवें दिन कथा वाचक आचार्य प्रभुकांत डिमरी ने धनुष यज्ञ के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीराम और जानकी के मिलन का संयोग भी विधाता ने पूर्व में निर्धारित कर दिया था। श्रीराम ने धनुष को खंडित करने से पूर्व महादेव का स्मरण कर जनक नंदनी सीता का वरण किया था। कथा में हरि अनंत हरि कथा अनंता..., ऊं नमो भगवते बासुदेवाय... आदि भजनों की प्रस्तुति दी गइई जिस पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंंह नेगी, कोषाध्यक्ष महावीर कनवासी, विक्रम कठैत, देवेंद्र सिंह कनवासी, भरत बिष्ट, अमित खंडूड़ी, शिवांकर डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें