कर्णप्रयासग। मंगलवार रात को हुई बारिश के कारण कपीरी पट्टी को जोड़ने वाले कर्णप्रयाग-नैनीसैण मार्ग पर फ्लोटा के पास पहाड़ी से मलबा आ गया। लोगों की सूचना पर सुबह जेसीबी पहुंची तो मार्ग खोला गया। लोनिवि गौचर की अवर अभियंता अंजलि जोशी ने बताया कि जेसीबी को मौके पर भेजकर मलबा हटा दिया गया है। बरसात को लेकर विभाग अलर्ट पर है। संवाद