कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र के पौराणिक दानवीर कर्ण की तपस्थली में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के श्रवण और भगवान कर्ण, मां दक्षिण काली और भूमियाल देवता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को ब्रह्मबेला पर आचार्यों ने दानवीर कर्ण, माता दक्षिण काली और क्षेत्रपाल देवता की पूजा की। दोपहर को आयोजित श्रीमद्देवी भागवत महा पुराण कथा का प्रवचन करते हुए आचार्य प्रमोद चमोली ने कहा कि नित्य मां नव दुर्गा की पूजा करने से सुख-समृद्धि मिलती है। अनुष्ठान में कमलेश रतूड़ी, केपी सती, जगदीश ड्यूंडी, राकेश खंडूड़ी आदि मौजूद थे। संवाद