फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रियांशु रसायन तो सृष्टि इतिहास विभाग की अध्यक्ष बनीं

Fri, 05 Dec 2025 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग में रसायन विज्ञान और इतिहास विभाग में विभागीय परिषद का गठन किया गया। साथ ही कई प्रतियोगिताएं भी की गईं। रसायन विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद का गठन करते हुए सर्वसहमति से प्रियांशु राणा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास के लिए हुई क्विज प्रतियोगिता में तनुजा और हंसिका पुरोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में अभिजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इतिहास विभाग परिषद का गठन करते हुए सृष्टि को अध्यक्ष, दिव्या को उपाध्यक्ष, निक्की को सचिव, पायल को सह सचिव तथा नरेंद्र को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता में सुनील ने प्रथम, निक्की ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल लोकगीत में निकिता प्रथम और सविता द्वितीय रहीं। एकल लोकनृत्य मेंरिया ने प्रथम और पूनम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डाॅ. अखिलेश कुकरेती ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें