फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वैदिक मंत्रों से की माता दक्षिण काली की पूजा

Sun, 26 Oct 2025 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद्देवी भागवत कथा का श्रवण करने और माता दक्षिण काली के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रविवार को सुबह पंडितों ने देवी कवच, चंडी पाठ आदि वैदिक मंत्रों से माता दक्षिण काली की महाभिषेक पूजा की। इसके बाद हुए देव नृत्य के दौरान पश्वाओं ने श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। दोपहर बाद शुरू हुई कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य प्रमोद चमोली ने मां नव दुर्गा के स्वरूपों का वर्णन करते हुए कहा कि भक्ति भाव से देवी की आराधना करने वालों को अभीष्ट फल प्राप्त होते हैंं। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, सरोज शाह, लखपत रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें