फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम कर रहे कर्मियों को लगाई कंडाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति में आरक्षण के विरोध को लेकर जनरल ओबीसी कर्मचारी संगठन के सदस्यों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने एक सचल दस्ता बनाया और दफ्तरों में काम कर रहे कर्मचारियों को कंडाली लगाकर आंदोलन में शामिल करवाया। कहा कि बुधवार को गौचर से कर्णप्रयाग तक बाइक रैली निकालकर सरकार का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, पार्षद नवीन नवानी, ममता डिमरी, चेतन मनोड़ी, किशोरी रतूड़ी ने तहसील परिसर में आंदोलन पर बैठे जनरल ओबीसी कर्मचारियों को समर्थन दिया। इस मौके पर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी, यदुबीर बिष्ट, लक्ष्मण राणा, प्रेम रावत, गिरीश डिमरी, दिनेश, भरत, डीसी पुरोहित, दिनेश बिष्ट, कमलेश कुंवर, लक्ष्मी रावत, सुषमा डिमरी और जगदीश रावत आदि मौजूद थे।
गैरसैंण में जनरल ओबीसी कर्मियों के समर्थन में महिला मंगल दल सुनारगांव और धारगैड़ की महिलाओं ने धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और भाजपा कार्यकर्ता समीर मिश्रा धरना स्थल पर पहुंचे। विधायक ने कहा कि वे कर्मियों की मांग को सरकार तक पहुंचाएंगे। अभी कोरोना वाइरस के कारण प्रदेश अलर्ट पर है। इसलिए सभी लोगों को सरकार का सहयोग करना चाहिए। धारगैड़ की ममंद अध्यक्ष विमला देवी ने कहा कि सरकार पदोन्नति में आरक्षण नहीं हटाया गया तो सड़कों पर आंदोलन करेंगी। बीईओ एमएस नेगी, राउमा घंडियाल के प्रधानाचार्य राजेंद सेमवाल, छात्र संघ अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, सभासद कुंवर सिंह, राजे सिंह ने विचार रखे। इस मौके पर मंगल नारायण सिंह, रामचंद्र गौड़, गंगा पंवार, नरेंद्र रावत, पुष्पा रतूड़ी, मोहन रावत, दिगंबर गैड़ी, विनोद गौड़, विनोद जुयाल, राजेसिंह और पुष्कर बिष्ट आदि मौजूद थे। देवाल में भी जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के कर्मचारियों ने ब्लॉक कार्यालय में धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें