फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याही लेकर कर्मियों ने मारे ऑफिसों में छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मी बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के बावजूद कुछ कर्मी कार्यालयों में काम कर रहे थे, इसकी सूचना पर हड़ताली कर्मियों ने कई टीमें बनाकर विकास भवन, लोनिवि, आरईएस, वन विभाग सहित कई कार्यालयों में छापे मारे। इस दौरान कर्मचारियों के हाथों में स्याही भी थी। हालांकि इसका प्रयोग नहीं किया गया, लेकिन कर्मियों ने कहा कि यदि कर्मियों ने हड़ताल के दौरान काम बंद नहीं किया तो इसका प्रयोग किया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहन जोशी, हरीश डिमरी, प्रेम सिंह नेगी, मनोज तिवारी, शशि, अंजू, प्रीति सती, सरोज, प्रेमा रावत, मनजीत बिष्ट, मनोज वैष्णव, विक्रम आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें