फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ठंड में भी हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के निर्माण में जुटे मजदूर

Tue, 18 Nov 2025 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर चल रहा सुधारीकरण कार्य। संवाद 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर इन दिनों रास्ता तैयार कार्य किया जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच मजदूर रास्ता बनाने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में रात के समय तापमान माइनस तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि की ओर से हेमकुंड साहिब यात्रा के पैदल रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। बरसात में और यात्रा के दौरान घोड़े, खच्चर चलने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसे लोनिवि की ओर से ठीक किया जा रहा है। हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर लिए गए थे। यात्रा बंद होते ही विभाग ने कार्य शुरू कर दिया था। वहीं गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि घांघरिया से अटलाकोटी के बीच रास्ते को ठीक किया जा रहा है। रात में घांघरिया में तापमान माइनस में पहुंच रहा है। दिन में धूप खिलने पर ठंड से राहत मिलते ही मजदूर रास्ता बनाने में जुट रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें