फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं संभालेंगी सड़कों के रख-रखाव की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण सड़कों के रख-रखाव का जिम्मा महिलाएं संभालेंगीं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत महिला मंगल दल को इसके लिए हर साल 2.52 लाख रुपये की धनराशि भी मुहैया कराई जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के रुप में यह कार्य चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में शुरू कर दिया गया है। यहां संतोषजनक कार्य रहने पर इसे अन्य जिलों में भी लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण, ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने और जिसकी रोड-उसकी मेंटीनेंस के मकसद से पीएमजीएसवाई ने स्थानीय महिला मंगल दलों को सड़कों के रख-रखाव का जिम्मा सौंपने की योजना बनाई थी। इसके लिए महिलाओं को बाकायदा ट्रेनिंग भी दी गई। उन्हें सड़क किनारे नाली सफाई, स्कबर की सफाई, झाड़ी कटान के कार्य दिए गए।
इस साल फरवरी में कोठियालसैंण-साबरीसैंण सड़क के रख-रखाव का काम महिलाओं को सौंपा गया। इसके लिए उन्हें गैंती, फावड़े, कुदाल, बेलचे और मलबा उठाने वाली ट्रॉली दी गई। अधिकारियों ने महिलाओं का कार्य संतोषजनक पाया और महिला मंगल दल को 2.52 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी। अब पीएमजीएसवाई की ओर से बमियाला, कुजौं-मैकोट सड़कों के रख-रखाव का काम भी महिलाओं को सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क बनने के पांच साल तक इसके रख-रखाव का कार्य संबंधित ठेकेदार करेगा। इसके बाद सड़कों को महिला मंगल दलों को सौंपा जाएगा। जिले में दो सड़कों पर अभी तक महिलाओं का कार्य संतोषजनक है। अब अन्य सड़कों को भी महिलाओं के सुपुर्द किया जाएगा। हर साल अनुबंध होगा। इससे महिलाओं की आर्थिकी भी मजबूत होगी।
विज्ञापन

तनुज कांबोज, एई, पीएमजीएसवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें