गोपेश्वर। जिला उद्योग केंद्र चमोली की ओर से मंडल घाटी के सिरौली में उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम स्थापित करके स्वरोजगार और रोजगार के अवसर पैदा करने, बैंक ऋण व उत्पाद के विपणन की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं उद्यम स्थापित कर रोजगार देने वाली बनें।
एएफसी के सहायक प्रबंधक पंकज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत महिलाएं घर पर ही रोजगार स्थापित कर सकती हैं। पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, रिंगाल हस्तशिल्प के साथ ही कई अन्य क्षेत्र में स्वरोजगार कर आमदनी अर्जित कर सकती हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक निरंजना, हरपाल नेगी, ग्राम प्रधान आरती बिष्ट, प्रभा रावत, बबीता, पूजा बिष्ट,सुनीता सेमवाल, लक्ष्मी, विनीता, रीना, प्रीति, अबल सिंह, शिवराज सिंह, मीरा आदि मौजूद रहे। संवाद