फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एलडीआरएफ ने प्रभावितों को बांटे 40 क्विंटल राशन के किट

Sun, 27 Aug 2023 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। आपदा प्रभावित नैणी, कांणा, खंडरा और ग्यलनचना के 40 परिवारों को एलडीआरएफ (लोकल डिजास्टर रिलीफ फोर्स) के स्वयंसेवकों ने 40 क्विंटल राशन के किट बांटे। टीम के सदस्य कुजौं मेकोट गांव से कुछ दूरी तक वाहन से गए। यहां से उफनते गदेरे को पार कर राशन किट के साथ वे प्रभावित गांवों में पहुंचे। एलडीआरएफ के संरक्षक अंकोला पुरोहित, महामंत्री सुरेंद्र रावत, देव गौड़, अमित ठाकुर, विपिन कंडारी, प्रकाश, अजय, दीपक रतूड़ी और दीपक बिष्ट ने प्रभावित परिवारों को राशन किट सौंपे। इस दौरान महिलाओं ने स्वयंसेवकों को राखियां बांधीं। संरक्षक अंकोला पुरोहित ने कहा कि आपदा प्रभावित पीपलकोटी और पगनों गांव में भी प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें