सिमली क्षेत्र के विद्यापीठ और न्यू डिम्मर में दो दिन से पेयजल सप्लाई ठप होने से गुस्साई महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि बार-बार पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से प्राकृतिक स्रोतों से पानी भरना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द पेयजल लाइन दुरुस्त करने की मांग की।
सोमवार शाम और मंगलवार को विद्यापीठ व न्यू डिम्मर कॉलोनी में पानी नहीं आया। इससे नाराज महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान राखी डिमरी और क्षेपंस संदीप डिमरी ने कहा कि जल संस्थान टटासू पेयजल योजना पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं कर पा रहा है। गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में 100 से अधिक परिवारों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस मौके पर हेमंत डिमरी, गोपी डिमरी, पवन डिमरी, अजीत कुमार, रविंद्र खंडूड़ी, शशि डिमरी, संतोषी, सुधा देवी, रवीना देवी, निधि देवी, शाकंबरी देवी आदि थे।
पेयजल योजना को अज्ञात लोगों ने क्षति पहुंचाई है, जिनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। जल्द ही पेयजल लाइन ठीक कर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। - जेएस बिष्ट, जेई, जल संस्थान।