फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नशे पर महिलाओं का पहरा, शराब पी तो लगेगा जुर्माना

Mon, 12 Jan 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ के सुनील वार्ड में शराब बंदी को लेकर बैठक करते ग्रामीण। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चमोली जिले के दो गांवों में महिलाओं ने की बैठक, शराब पर लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन

फोटो
बंड क्षेत्र के कम्यार गांव में नियम तोड़ने पर भरना होगा 10,000 रुपये जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी

पीपलकोटी। बंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कम्यार गांव में भी शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। महिला मंगल दल की बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी परिवार की ओर से सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसी या किसी परिवार के सदस्य ने शराब पीकर गांव में झगड़ा किया तो संबंधित परिवार पर 10,000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। गांव में शराब के विरोध में महिलाएं समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाएंगी।
सोमवार को गांव में हुई बैठक में महिला मंगल दल अध्यक्ष पूर्वा देवी ने कहा कि गांव में शराब के प्रचलन से माहौल खराब हो रहा है। आए दिन लड़ाई, झगड़े हो रहे हैं। ऐसे में गांव के सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया। अब गांव के किसी भी समारोह में शराब परोसी गई या शराब पीकर किसी युवा ने झगड़ा किया तो उसका जिम्मेदार परिवार का मुखिया रहेगा। संबंधित परिवार से दस हजार रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा। बैठक में महिला मंगल दल की सचिव रेशमा देवी, प्रीति, पिंकी, सुरजी देवी, विमला, आशा, उमा, ऊषा, कुसमा, बिंदु देवी, हीरा देवी, ममता, रुकमणी और बसंती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो
सुनील वार्ड में अर्थदंड के साथ सामाजिक बहिष्कार भी
ज्योतिर्मठ। नगर पालिका ज्योतिर्मठ के सुनील वार्ड में स्थानीय लोगों ने किसी भी मांगलिक कार्यों या सार्वजनिक समारोह में शराब परोसने पर किसी भी तरह के नशे पर प्रतिबंध लगा दिया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 11 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा और परिवार का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ क्षेत्र में बढ़ने नशे के खिलाफ स्थानीय लोग लामबंद हो रहे हैं। सोमवार को सभासद सुशील पंवार की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों की बैठक हुई। सर्वसम्मति से गांव को नशामुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सुनील क्षेत्र में शादी समारोह व अन्य आयोजनों में शराब सहित सभी तरह के मादक पदार्थों का सेवन व वितरण पर बंद रहेगा। यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ ग्रामीण एकजुट होकर कार्रवाई करेंगे। बैठक में दाताराम मिश्रा, जोत सिंह कुंवर, अजीत सिंह, सौरभ, विवेक पंवार, रमा शाह, बीना थपलियाल, सीमा कंवाण, जयश्री नेगी, लीला देवी, माहेश्वरी, शकुंतला देवी सहित अन्य महिलाएं व लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें