फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महिलाओं ने शराब के विरोध में छेड़ा अभियान, बोतलें नष्ट कीं

Tue, 02 Jun 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

किमोली गांव में लगाया शराब पर प्रतिबंध
एक व्यक्ति के घर अवैध शराब होने की सूचना पर मौके पर पहुंचीं
शराब का अवैध कारोबार बंद नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। ब्लाॅक के किमोली गांव की महिलाओं ने गांव में शराब पर प्रतिबंध लगाया और अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने ग्राम प्रधान और अन्य पदाधिकारियों की अगुवाई में छापामारी की और एक व्यक्ति के घर में शराब होने की सूचना पर मौके पर पहुंचीं और बोतलें नष्ट कीं।
विज्ञापन


मंगलवार को महिलाओं ने ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा महिला मंगल दल अध्यक्ष की अगुवाई में गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए जगह-जगह छापा मारा। इस दौरान एक व्यक्ति के घर अवैध शराब होने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने संबंधित के घर से शराब की बोतलें निकालीं और फोड़ दीं। संबंधित ने विरोध में किया लेकिन महिलाएं शांत नहीं हुईं। उन्होंने कड़ी चेतावनी दी यदि अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं ने बताया कि गांव में शराब से शांतिभंग हो रही है। इससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर बरबाद हो रही है। उन्होंने पूर्ण शराबबंदी तक अपना अभियान जारी रखने का संकल्प लिया। मौके पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष गणेशी देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें