फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबकर महिला की मौत

Mon, 22 Feb 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के चौड़ गांव में एक महिला की पहाड़ी से गिरे मलबे में दबने से मौत की हो गई। महिला मनरेगा के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य में बतौर श्रमिक काम कर रही थी।
विज्ञापन


चौड़ गांव की 32 वर्षीय सरस्वती देवी रविवार शाम को दीवार निर्माण में लगी हुई थी। तभी पत्थर निकासी के दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा आ गिरा, जिसमें सरस्वती देवी दब गईं। जब तक साथ काम कर रहे अन्य श्रमिक सरस्वती देवी को मलबे से बाहर निकालते, तब तक सरस्वती देवी की मौत हो चुकी थी।

चौड़ गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य और ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी ने बताया कि सरस्वती देवी अपने पीछे चार बच्चे और पति को छोड़ गई हैं। उसका पति खिलाफ सिंह भी सेना के अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


असम राइफल में कार्यरत खिलाफ सिंह को तीन वर्ष पहले प्रशिक्षण के दौरान चोट लगी थी। तब से वह कोलकाता के सैन्य अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में सरस्वती ही चारों बच्चों की परवरिश कर रही थी। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने सरकार से इस परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें