फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुधारने के लिए खोदी पहाड़ियां

Mon, 22 Feb 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशियन बैंक डिवीजन (आपदा) नैनीसैंण और विश्व बैंक डिवीजन की ओर से धारडुंग्री-मैखुरा मोटर मार्ग सुधारना लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।
विज्ञापन


यहां सड़क सुधार कार्य में पहाड़ियों से भारी मात्रा में खनन किया जा रहा है जबकि विभाग और प्रशासन को इसकी जानकारी ही नहीं है। वहीं उड़ती धूल से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों ने यहां पानी का छिड़काव और खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

एडीबी आपदा से नैनीसैंण मोटर मार्ग पर करीब 12 करोड़ की लागत से पुश्ते, नालियां, स्क्रबर, दीवार सहित पेंटिंग की जानी है। धारडुंग्री से मैखुरा मोटर मार्ग पर भी विभाग की लापरवाही उजागर हो रही है। आईटीआई से लेकर धारडुंग्री तक विभाग ने कई जगह पहाड़ियों को खनन कर खोद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वाड़ के प्रधान रणवीर कंडवाल, डीपी थपलियाल, राजेंद्र सिंह नेगी आदि ने कहा कि भारी मात्रा में खनन के चलते हल्की बारिश में सड़क पर भूस्खलन हो सकता है, वहीं लगातार सड़क से उड़ती धूल से डिम्मर, नाकोट, खोला, डांडा, धारडुंग्री, कोलाडुुंग्री सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण परेशान हैं।

 ग्रामीणों का कहना है कि धूल से जंगलों में मवेशियों के लिए चारा मिलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि विभाग सड़क पर पानी का छिड़काव भी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें