फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महिलाओं ने आम रास्तों की सफाई की

Wed, 04 Dec 2024 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। मैठाणा में 11 दिसंबर से होने वाले पांच दिवसीय अलकनंदा पर्यटन सांस्कृतिक ग्रामीण कृषि विकास मेले के आयोजन से पहले सैकोट गांव की महिला मंगल दल की महिलाओं ने आम रास्तों की सफाई की। करीब एक किलोमीटर लंबे इस पैदल मार्ग पर मेले के दौरान मेलार्थियों की भीड़ उमड़ती है। वहीं, मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हाेंगी। इसके लिए खेलकूद समिति को टीमों के नामांकन की जिम्मेदारी दी गई है। मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद डिमरी की निगरानी में मेला स्थल का समतलीकरण और सुधारीकरण कार्य करवाया जा रहा है। मेले के संरक्षक चंडी प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मेले के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें