कर्णप्रयाग। नगर पंचायत थराली की ओर से इन दिनों महिलाओं को ऐपण कला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 15 दिनों तक आयोजित किया जाएगा जिसमें नपं और आसपास गांव की महिलाओं को ऐपण कला सिखाई जाएगी। इसके लिए मास्टर ट्रेनरों को नियुक्ति किया गया है। प्रशिक्षण के जरिये महिलाओं और युवतियों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। प्रशिक्षण दो अक्तूबर से शुरू होगा।
करवाचौथ, दीवाली, विजयदशमी आदि त्योहारों को देखते हुए नपं की ओर से महिलाओं, युवतियों को ऐपण कला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला पंचायत के भवन में आयोजित प्रशिक्षण में महिलाओं को थाली, लोटे, कटोरे आदि पर ऐपण कला सिखाई जा रही है। नपं अध्यक्ष सुनीता रावत ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से बनाए गए उत्पादों को स्थानीय बाजार में बिक्री के लिए भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा जिससे स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के जरिये अच्छी आमदनी हो सकती है। संवाद