पीपलकोटी। बंड क्षेत्र के नौरख गांव की एक महिला पिछले दस दिनों से लापता है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से महिला की खोज करने की मांग की। कहा कि परिजनों व नाते रिश्तेदारी में भी खोज की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में नौरख गांव की निशा नेगी ने कहा कि बीते दो नवंबर को तड़के उसकी मां बिना बताए कहीं चली गईं। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। सीसीटीवी में उन्हें अंतिम बार चमोली बाजार में देखा गया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से घटना का संज्ञान लेकर शीघ्र उनकी खोज करने की मांग की। संवाद