फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पोस्टर में दिव्या, निबंध में रिया प्रथम

Tue, 11 Nov 2025 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में वंदे मातरम गीत के 150 साल पूरे होने पर कई प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्या राणा प्रथम, नेहा द्वितीय और अर्चना तृतीय रही। निबंध में रिया प्रथम, नेहा द्वितीय और आयशा तृतीय रही। क्विज प्रतियोगिता में ममता प्रथम, नेहा (एमए), पार्वती, नेहा (बीए), लक्ष्मी, वर्षा, श्रेया, मधु संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। आरती, आयशा, काजल, आसिता, साक्षी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। विजेताओं को कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने वंदे मातरम के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर डॉ. कीर्ति गिल, डॉ. शशि, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. आरती रावत, डॉ. शाजिया सिद्दकी और डॉ. जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया
ज्योतिर्मठ। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय ज्योतिर्मठ का मंगलवार को स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में आयोजित छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के गीत व नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी सहित कई गीतों और नृत्यों पर दर्शक झूमते रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, आईटीबीपी प्रथम वाहिनी के कमांडेंट (अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति), प्राचार्य अशोक कुमार पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें