कर्णप्रयाग में पोखरी पुल से अलकनंदा नदी में एक महिला ने छलांग लगा दी। थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला की खोज की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि महिला की खोज के लिए नदी में सर्च अभियान जारी है।