फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ ब्लॉक में दिनभर गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन में फॉल्ट आने से जोशीमठ ब्लाक में बुधवार सुबह से ही बिजली गुल रही। मौसम खराब होने के कारण लाइन ठीक करने में आ रही दिक्कत के चलते देर रात तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

टंगड़ी के पास 66 केवी लाइन का तार टूटने से बुधवार सुबह आठ बजे जोशीमठ क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी। बिजली नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के जेई बीएस पंवार ने बताया कि लाइन ठीक करने के लिए काम चल रहा है, लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। साथ ही बारिश होने से भी काम करने में दिक्कत आ रही है। जल्द से जल्द लाइन ठीक करके बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। संवाद
देवाल में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान
देवाल। सब स्टेशन नंदकेशरी में केविल बॉक्स, पैनल व उपकरण खराब होने से देवाल ब्लॉक में बिजली की अनियमित आपूर्ति हो रही है। बुधवार को सब स्टेशन में खराबी आने से 12 घंटे तक देवाल में बिजली गुल रही। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र राणा, प्रदेश सदस्य महाबीर बिष्ट ने कहा कि कई बार ऊर्जा निगम से समस्या का समाधान करने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से जनता को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ रही है। निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने कहा कि केबिल व नए उपकरण की मांग भेजी गई है। फिलहाल काम चलाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें