उर्गम घाटी के गीरा गांव में भालू के हमले में एक महिला घायल हो गई। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया है। रविवार को गीरा गांव की दुर्गावती पत्नी वीरेंद्र सिंह सुबह अपने गोशाला में गई थी, वहां घात लगाकर बैठे भालू ने दुर्गावती पर झपट्टा मार दिया। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। ब्यूरो