फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 गांवों की लाइफ लाइन छह माह से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी और हापला घाटी के करीब 70 गांवों को यातायात से जोड़ने वाली गोपेश्वर-पोखरी सड़क छह माह से बंद पड़ी है। स्थिति यह है कि ग्रामीण 60 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर कर्णप्रयाग से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए वाहनों की बुकिंग के लिए तीन गुना अधिक दाम चुकाना पड़ रहा है और विभाग अभी तक सड़क नहीं खोल पाया है।
विज्ञापन

बीते जून माह में बादल फटने से गोपेश्वर-पोखरी सड़क तिलडोभा और रेंस में क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन आज तक सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुली है। गोपेश्वर-पोखरी सड़क हापला घाटी के लगभग 40 गांवों के साथ ही पोखरी क्षेत्र के गांवों को यातायात से जोड़ती है। पोखरी से देवखाल तक सड़क का संरक्षण पीएमजीएसवाई पोखरी और यहां से गोपेश्वर तक लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड गोपेश्वर के पास है। पोखरी निवासी बलवंत सिंह राणा, हयात सिंह, कलम सिंह, मनोज रावत और मयंक का कहना है कि गोपेश्वर-पोखरी सड़क से क्षेत्र के किमोठा, सलना, जोरासी, देवनगर डांडा, कलसिर, जखमाला, नौली, कुजणी, गुणम, मसोली, क्वांरा, ढांक, नैल, भुलकंडा, डाडों, कुलेंडू, क्वलकम और बुरांसी आदि गांव के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। सड़क बंद होने से क्षेत्र में रसोई गैस का ट्रक भी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों को गैस सिलिंडर भराने के लिए पोखरी बाजार जाना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए वाहनों का तीन गुना दाम 120 रुपये देने पड़ रहे हैं। कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग से होते हुए आवाजाही करनी पड़ रही है।
कोट
पोखरी मार्ग पर बजट की प्रत्याशा में सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। शासन और दैवी आपदा मद से हमें अभी तक कोई बजट नहीं मिला है। जिला प्रशासन ने शीघ्र बजट देने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू किया कर दिया गया है। - राजकुमार, ईई, पीएमजीएसवाई, पोखरी।
विज्ञापन

तिलडोभा में सड़क का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। यहां मोटर पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। अन्य जगहों पर भी सड़क सुधारीकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। - डीएस रावत, ईई, लोनिवि, गोपेश्वर, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें