फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले के बाद दहशत में हैं बानुड़ी मल्ला गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। खेत में काम कर रही एक महिला को भालू ने बुरी तरह घायल किया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बानुड़ी मल्ला गांव की रेबती देवी (55) खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर आकर भालू को भगाया। गांव के किशन चंद्र ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से घायल को 108 से देवाल अस्पताल भेजा गया। भालू के हमले के बाद गांव के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आठ साल में भालू अभी तक आठ लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। घटना की सूचना पर रेंजर टीएस बिष्ट व डिप्टी रेंजर त्रिलोक बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुआवजे देने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें