फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू ने हमला कर महिला को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी बीनने जंगल गई एक महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। पश्चिम बंगाल की यह महिला कुछ सालों से जोशीमठ में रह रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फिरोज देवी (25 साल) पत्नी मंजूर आलम निवासी आशापुर जिला मालदा पश्चिम बंगाल हाल निवासी गांधी मैदान जोशीमठ लकड़ी बीनने के लिए दोडिल बैंड के पास जंगल गई थी। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर भालू भाग गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग महिला को सेना के अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती करा गया। नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी विजय लाल आर्य ने बताया कि घायल महिला को मुआवजे के तौर पर पांच हजार रुपये दिए गए हैं। भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें