चमोली जिले के दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष व राज्यमंत्री बृजभूषण गैरोला का गौचर और कर्णप्रयाग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने ब्लॉक सभागार में साधन सहकारी समितियों के कर्मचारियों के साथ बैठक की और सचिवों को ऋण वसूली में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि सहकारी समितियों की मजबूती पर सरकार का विशेष ध्यान है। बेरोजगार काश्तकारों को रोजगार के लिए तीन लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। उन्होंने गौचर और कर्णप्रयाग में साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, हेमंत सेमवाल, एडीओ सीमा बर्तवाल, दिनेश थपलियाल, भूपेंद्र नेगी, रविंद्र सिंह, गजेंद्र नयाल, सुनील कुमार, बीरेंद्र कठैत, टीका मैखुरी, अनिल नेगी, सुरेंद्र लाल, कैलाश केडियाल, लक्ष्मीकांत देवली और सुरेंद्र खत्री मौजूद रहे।