फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी में महिला, मौत

Wed, 20 Jul 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीपलकोटी (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
निजमुला घाटी के पाणा गांव में पैर फिसलकर खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन


बिरही-निजमुला सड़क के बीते एक सप्ताह से अवरुद्ध पड़े होने से ग्रामीण और राजस्व विभाग की टीम शव को बिरही से बदरीनाथ हाईवे तक करीब साठ किमी  पैदल लाकर बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे। तब जाकर शव का पोस्टमार्टम  हो पाया। पाणा (भनाली) गांव निवासी मनवर लाल की पत्नी गोविंदी (22) 18 जुलाई को अपने पति के साथ मायके ईराणी से ससुराल लौट रही थी।

इसी दौरान गांव के पाणा गांव के समीप गेठा पातल तोक में अचानक पैर फिसलने से गोविंदी करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें