फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरपतवार जलाते समय आग लगने से झुलसी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में खरपतवार जलाते समय आग लगने से एक बुजुर्ग महिला झुलस गई। उसे श्रीनगर अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में महिला की अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

पंती के ग्राम प्रधान रमेश गुसाईं ने बताया कि बुधवार दोपहर को उनकी माता बसंती देवी (65) पत्नी गोविंद सिंह जंगल से सटे अपने खेत में खरपतवार जला रही थी। तभी हवा चलने से चिंगारी उसके कपड़ों पर जा गिरी और वह आग से बुरी तरह झुलस गई। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें 108 सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां से महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रमेश गुसाईं ने बताया कि श्रीनगर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रमुख यशपाल नेगी, प्रधान संघ अध्यक्ष मोनू सती, पूर्व प्रमुख अंशी नेगी, प्रधान महिपाल रावत, फते सिंह, पुष्पा देवी, मृत्युंज्य परिहार ने शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें