फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में नकदी और पर्स चुराने वाली महिला गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के पर्स व नकदी चोरी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 25 हजार की नकदी व 10 पर्स भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बदरीनाथ में पुलिस को पर्स और नकदी चोरी होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एसपी के निर्देश पर एसआई मनोज भट्ट के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक महिला की गतिविधि संदिग्ध लगी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी महिला बेबी निवासी गली नंबर चार, माता मंदिर के पास राजा गार्डन जगजीतपुर थाना कनखल जिला हरिद्वार को बामणी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसआई मनोज भट्ट के अनुसार महिला ने बताया कि वह बेरोजगार है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करती थी। खासकर तप्तकुंड के पास नहाने वाले श्रद्धालुओं का सामान उठा जे जाती थी। महिला के पास से 25 हजार की नकदी और 10 पर्स मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें